UP News: समाज कल्याण अधिकारी को दफ्तर में बाबू ने बनाया बंधक, रिश्वत के लगाए आरोप
फतेहपुर (Fatehpur) के समाज कल्याण ऑफिस में आज जमकर हंगाम हुआ, और वो हंगामा किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से नहीं बल्कि ऑफिस के स्टाफ की वजह से हुआ, बता दे कि, आज समाज कल्य़ाण ऑफिस में समाज कल्याण अधिकारी को दफ्तर के ही एकाउंटेंट ने बंधक बना लिया, और कई घंटे उनसे फाईलों में दस्तखत करवाता रहा, मामले की जानकारी प्रशासन को हुई तो मौके पर पहुंच कर दरवाजो को खुलवाया गया है, दफ्तर के बाबू ने रिश्वत के रंगीन आरोप लगाए है।

आपको बता दे कि, समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव (Avnish Yadav) को दफ्तर के एकाउंटेंट राजू सोनकर (Raju Sonkar) ने ये कहते हुए बंधक बना लिया कि, पिछले कई महीनों से उन्होंने बिलों के भुगतान पर साईन नहीं किया, जब भी वो साईन के लिए जाता कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे टरका देते, बाबू की माने तो वृद्धा आश्रम के बिल और सफाई कर्मियों का 6 महीने का भुगतान पड़ा हुआ था।
कैश बुकों में साइन समेत जरुरी कामो को नहीं कर रहे थे, ऐसे में कई बार कहने के बाद भी जब उन्होंने नहीं सुना तो आज उसने समाज कल्याण अधिकारी के कमरे में जाकर आलमारी को दरवाजे पर गिराते हुए दरवाजे को लॉक कर दिया, और ऐसा करने की लिए मजबूर हो गया, बाबू ने अधिकारी अवनीश यादव पर रिश्वत खोरी के आरोप भी लगाए है,

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के काम बंद कमरे में तुरंत हो जाते है, लेकिन जरुरी काम के लिए कई महीनों से टरकाया जा रहा था, वहीं हंगामे की खबर मिलते ही एसडीएम सदर (SDM Sadar), नायब तहसीलदार समेत कोतवाली की पुलिस (Police) ने मौके पर पहुंच कर हालत पर काबू पाया है।